{"_id":"6af8aa0d56c686e5b00be43c","slug":"on-the-23rd-one-thousand-guests-will-welcome-the-ram-janki-rail-service-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-163043-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 23 को एक हजार मेहमान करेंगे राम-जानकी रेल सेवा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 23 को एक हजार मेहमान करेंगे राम-जानकी रेल सेवा का स्वागत
Sun, 15 Nov 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या से नेपाल के जनकपुरधाम तक प्रस्तावित राम-जानकी रेल सेवा की शुरुआत 23 नवंबर को होगी। इस अवसर पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब एक हजार मेहमान शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा सांसद, विधायक, महापौर और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। साधु-संतों, स्कूली विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या से जनकपुर के बीच रेल सेवा शुरू कराने के लिए कई बार रेल मंत्री से मुलाकात कर मांग उठाई थी।
स्टेशन प्रबंधक महेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि करीब 464 किलोमीटर लंबा रेल मार्ग अयोध्या से बिहार के रास्ते जयनगर होते हुए नेपाल के जनकपुरधाम तक पहुंचेगा। रेल सेवा शुरू होने से अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आने वाले नेपाली श्रद्धालुओं और जनकपुरधाम जाने वाले भारतीय यात्रियों को आवागमन का नया विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
सप्ताह में एक दिन चलेगी ट्रेन
रेलवे सूत्रों के अनुसार, अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा सप्ताह में एक दिन संचालित करने की तैयारी है। इसके तहत ट्रेन एक फेरा लगाएगी। यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए भविष्य में फेरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस रेल संपर्क से दोनों देशों के श्रद्धालुओं को सड़क मार्ग के लंबे सफर से राहत मिलने की उम्मीद है।
जयनगर में होगी यात्रियों और सामान की जांच
नेपाल जाने वाले यात्रियों के दस्तावेजों और सामान की जांच जयनगर में निर्धारित प्रक्रिया के तहत होगी। यहां सीमा पार करने से जुड़ी कस्टम और सुरक्षा संबंधी औपचारिकताएं पूरी कराई जाएंगी। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी करेंगी। नेपाल से भारत लौटने वाले यात्रियों को भी निर्धारित जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से किए जाने का प्रस्ताव है।