फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Panic in Kalapur due to an animal's roar

Ayodhya News: जानवर की दहाड़ से कलापुर में दहशत

Mon, 21 Sep 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 21 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Panic in Kalapur due to an animal's roar
44- कलापुर गांव में मिला जानवर का निशान- संवाद
रुदौली। कलापुर गांव में पिछले तीन दिनों से हिंसक जानवर की मौजूदगी की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है। शनिवार भोर में ग्रामीणों ने तीन बार तेज दहाड़ सुनने का दावा किया। सुबह खेत में खून की बूंदें, टूटा नाखून और बाल मिलने से ग्रामीणों में भय बढ़ गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन


सूचना पर वन विभाग के दरोगा हृदयराम, पवन कुमार और पप्पू मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीण राजबहादुर यादव, अंकित पाल, अजय, घनश्याम, राम प्रसाद और भोला गुप्ता ने बताया कि खेत में बाल, नाखून और पंजों के निशान मिले हैं। हालांकि, वनकर्मियों ने मौके से कोई नमूना नहीं लिया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी जेपी गुप्ता ने बताया कि हिंसक जानवर की सूचना पर जांच दल कलापुर भेजा गया था। मामले की जांच की जा रही है। अभी जानवर की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों को पहचान होने तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed