फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   palanquin procession of Ram Lalla was taken out with much fanfare in Ram Janmabhoomi complex in Ayodhya

रामोत्सव: धूमधाम से निकाली गई रामलला की रजत प्रतिमा की पालकी यात्रा, वेदमंत्रों से गुंजायमान हो उठा परिसर

Sat, 20 Jan 2024 07:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 07:25 PM IST
सार

रामनगरी में रामलला की रजत प्रतिमा की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस मौके पर पूरा जन्मभूमि परिसर वेदमंत्रों से गुंजायमान हो उठा। 

विज्ञापन
palanquin procession of Ram Lalla was taken out with much fanfare in Ram Janmabhoomi complex in Ayodhya
रामोत्सव: धूमधाम से निकाली गई रामलला की रजत प्रतिमा की पालकी यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। 22 जनवरी को इसमें श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसको लेकर देशभर में उल्लास है। रामनगरी में तो दिन रात एक जैसे हैं। राम आगमन से पहले लोगों की आंखों से जैसे नींद ही गायब हो गई है। यहां लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के क्रम में शनिवार को रामजन्मभूमि परिसर में रामलला की रजत प्रतिमा की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। सबसे पहले अनुष्ठानों की शुरुआत गणपति की आराधना के साथ हुई। इसके बाद मंडप के सारे आवाहित देवताओं का पूजन हुआ। 

विज्ञापन

वेदमंत्रों का हो रहा था उच्चारण

इसी क्रम में रामलला के अचल विग्रह को जगाया गया। वहीं रामलला की रजत प्रतिमा का विग्रह भी नवनिर्मित मंदिर में पहुंच गया है। उनकी पूजा-अर्चना करने के बाद उन्हें पालकी पर सवार किया गया। इसके बाद भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा को पूरे परिसर में भ्रमण कराया गया। इस दौरान वैदिक आचार्य लगातार वेदमंत्रों का उच्चारण कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विग्रह के अधिवास की प्रक्रिया 21 जनवरी को भी जारी रहेगी

पालकी यात्रा पर लगातार पुष्पवर्षा होती रही। अनुष्ठानों के क्रम में ही श्रीरामलला के विग्रह को पहले शर्करा अधिवास और फलाधिवास में रखा गया। इसके बाद 81 कलशों में एकत्रित विविध औषधियुक्त जल से स्नान कराया गया। फिर विग्रह को पुष्पाधिवास में रखकर आज की अधिवास प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विग्रह के अधिवास की प्रक्रिया रविवार यानी 21 जनवरी को भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed