{"_id":"68dc14e5013d0c17d8070b0f","slug":"or-goddess-sarvabhuteshu-is-an-institution-in-the-form-of-a-mother-ayodhya-news-c-13-1-lko1075-1408650-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता...
Wed, 01 Oct 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
30-साकेत प्राइमरी स्कूल हैदरगंज, प्रताप नगर में सजी मां की भव्य प्रतिमा।-संवाद
अयोध्या। नवरात्र की अष्टमी तिथि पर बुधवार को माता के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में दर्शन को बड़ी संख्या में भक्त उमड़े तो पंडालों में भी रौनक रही। देवी मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक हवन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। घरों में भी हवन कर मां के आठवें स्वरूप की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की।
नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मां के दर्शन-पूजन के लिए देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। भक्तों ने या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः मंत्रों के साथ आहुतियों देकर घरों व मंदिरों में हवन-पूजन किया। अष्टमी पर मां के दर्शन के लिए भोर से ही देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। शहर से गांव तक मां के जयकारों की गूंज रही।
सिद्धपीठ बड़ी देवकाली, छोटी देवकाली, शीतला माता मंदिर, जालपा देवी, पाटेश्वरी देवी, मरी माता, मां हट्ठी महारानी सहित दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों में खासा उत्साह दिखा। छोटी देवकाली मंदिर में सांयकाल 1051 बत्ती की महाआरती में श्रद्धा का सैलाब रहा। पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा।