फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Officers should work with dialogue and coordination: Yogi

संवाद और समन्वय से काम करें अफसर : योगी

Wed, 07 Aug 2024 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 07 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Officers should work with dialogue and coordination: Yogi
आयुक्त सभागार में अयोध्या विकास प्रा​धिकरण की ओर से विसित ग्रीन फंड के लोगो का विमोचन करते मुख्
- मुख्यमंत्री ने की विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

- अयोध्या में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी अधिकारी, जनप्रतिनिधियों व जनपद वासियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। समस्याओं का निराकरण संवाद के माध्यम से किया जाए। अयोध्या के शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जहां पर भी ट्रांसफॉर्मर के जलने व खराब होने की शिकायत मिले, उसे तत्काल ठीक कराएं।


सीएम योगी मंगलवार को आयुक्त सभागार में जिले के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए रूट व रंगों के आधार पर इसका अलग-अलग विभाजन किया जाए। कुंडों के जीर्णोद्धार के कार्यों में पुरानी पद्धति का इस्तेमाल करें और जल शोधन करते हुए जल को शुद्ध रखें। पर्यटन समेत अन्य विभागों की ओर से कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्थाएं तय समयावधि में काम को पूरा कर लें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्व वादों की समीक्षा प्रतिदिन जिला स्तर पर की जाए। थाने में आने वाली शिकायतों का उच्चाधिकारियों की ओर से नियमित समीक्षा हो। जिन मार्गों पर जल निगम, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम व विकास प्राधिकरण की ओर से काम कराया जा रहा है, उनका नियमित निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने सुनी जनप्रतिनिधियों की समस्याएं

रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज के निर्माण कार्य व आईटीआई मवई के संचालन के बारे में अपनी बात रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने आयुक्त व जिलाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने वाहनों की पार्किंग की समस्या को बेहतर करने के लिए कहा। सीएम ने कहा कि पार्किंग स्थलों को पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। विधायक बीकापुर अमित सिंह चौहान ने ट्रांसफार्मर के खराब होने व ओवरलोडिंग के कारण जल जाने की समस्या रखी। बैठक में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, कमिश्नर गौरव दयाल, डीएम चंद्र विजय सिंह, सीडीओ ऋषिराज, नगर आयुक्त संतोष शर्मा व एडीए के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed