फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   NSG permanently deployed for the security of the Ram Mandir

Ayodhya News: राम मंदिर की सुरक्षा के लिए स्थायी रूप से तैनात हुई एनएसजी

Tue, 29 Sep 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 29 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
NSG permanently deployed for the security of the Ram Mandir
15- राम जन्मभूमि परिसर के उत्तरी द्वार पर मौजूद एनएसजी की टीम- संवाद
अयोध्या। राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीम अयोध्या में स्थायी तैनाती की दिशा में सक्रिय हो गई है। एनएसजी कमांडो राम मंदिर परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अयोध्या में एनएसजी का हब भी बनाया जा रहा है। इसके बाद राम मंदिर के साथ शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में भी एनएसजी की भूमिका बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

24 से 29 सितंबर तक राम मंदिर परिसर में सुरक्षा एजेंसियों और मंदिर की सुरक्षा में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एनएसजी की बैठकें चल रही हैं। कमांडो मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को समझने के साथ अधिकारियों से विभिन्न सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं। मंदिर परिसर की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था और संभावित आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारियों का भी आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

राम मंदिर परिसर में एनएसजी कमांडो की मौजूदगी के बीच पिछले तीन दिनों से सुरक्षा अभ्यास भी चल रहा है। इसमें मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को परखने और आकस्मिक स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारियों का परीक्षण किया जा रहा है। एनएसजी टीम मंदिर परिसर के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा इंतजामों की निगरानी कर रही है। एसपी सुरक्षा विजय शंकर मिश्र ने बताया कि राम मंदिर समेत धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए एनएसजी की एक यूनिट स्थायी रूप से तैनात कर दी गई है। यूनिट इस समय राम मंदिर में है और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर के साथ धार्मिक स्थलों पर फोकस
अयोध्या में एनएसजी का हब बनने के बाद उसकी त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का इस्तेमाल राम मंदिर के अलावा शहर के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए भी किया जा सकेगा। रामनगरी में रोजाना करीब एक लाख श्रद्धालु आते हैं। पर्व और त्योहारों पर यह संख्या पांच से 10 गुना तक बढ़ जाती है। अयोध्या में बढ़ती श्रद्धालु संख्या और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को देखते हुए एनएसजी की स्थायी मौजूदगी सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed