फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nripendra Mishra said in Ayodhya construction work of Ram temple is affected due to Maha Kumbh

Ayodhya: राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक, नृपेंद्र मिश्र बोले-महाकुंभ के चलते राम मंदिर निर्माण कार्य प्रभावित

Mon, 20 Jan 2025 12:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 12:04 PM IST
सार

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है। नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि महाकुंभ के चलते राम मंदिर निर्माण कार्य प्रभावित है। 

विज्ञापन
Nripendra Mishra said in Ayodhya construction work of Ram temple is affected due to Maha Kumbh
राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है। बैठक शुरू होने से पहले राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने राम मंदिर के निर्माण की ताजा जानकारी दी।

विज्ञापन


नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि महाकुंभ के चलते राम मंदिर निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। महाकुंभ स्नान करने के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। दो लाख से अधिक श्रद्धालु प्रतिदिन रामलला के दर्शन कर रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा प्राथमिकता है। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि

कहा कि अधिक संख्या में पहुंचने पर राम मंदिर निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य रोक भी दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि आठ फरवरी के बाद राम मंदिर निर्माण में दोबारा गति आएगी। लेकिन, अभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed