{"_id":"6a7206f83984db844b00b9e4","slug":"now-farmers-will-get-expert-advice-with-just-a-single-call-ayodhya-news-c-97-1-ayo1035-155474-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अब किसानों को एक कॉल पर मिलेगी विशेषज्ञों की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अब किसानों को एक कॉल पर मिलेगी विशेषज्ञों की सलाह
Tue, 04 Aug 2026 09:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
टोल-फ्री नंबर से किसानों से कुलपति ने संवाद किया।
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को किसान हेल्पलाइन (1800 18 04 229) और कृषि तकनीकी सूचना केंद्र (एटिक) को पुनर्जीवित किया। यह पहल किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुविधा के लिए की गई है।
कुलपति ने स्वयं हेल्पलाइन पर किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से समाधान भी बताए। कुलपति डॉ. सिंह ने कहा कि यह हेल्पलाइन किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करेगी। इसके जरिये किसानों को फसल उत्पादन, पशुपालन, मत्स्य पालन, मृदा परीक्षण और कीट प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिक सलाह मिलेगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल अनुसंधान नहीं, बल्कि तकनीकों को किसानों तक पहुंचाना भी है। कृषि तकनीकी सूचना केंद्र (एटिक) को किसानों को सशक्त बनाने के लिए पुनः सक्रिय किया गया है। इसे आधुनिक सूचना एवं परामर्श केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां कृषि विशेषज्ञ नियमित रूप से किसानों को तकनीकी परामर्श और योजनाओं की जानकारी देंगे।
एटिक से किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
कृषि तकनीकी सूचना केंद्र (एटिक) के माध्यम से किसानों को एक ही स्थान पर तकनीकी परामर्श और मार्गदर्शन मिलेगा। इससे कृषि तकनीकों का व्यापक प्रसार होगा। समय पर विशेषज्ञ सलाह मिलने से खेती अधिक लाभकारी बन सकेगी। निदेशक प्रसार रामबटुक सिंह ने कहा कि कुलपति के प्रयासों से एटिक की व्यवस्थाएं सुदृढ़ हुई हैं।