{"_id":"67f5448032a7e6bc7e0c12ab","slug":"not-one-nation-one-election-lets-talk-about-one-nation-one-education-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1148142-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: वन नेशन वन इलेक्शन नहीं, वन नेशन वन एजुकेशन की बात हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: वन नेशन वन इलेक्शन नहीं, वन नेशन वन एजुकेशन की बात हो
Tue, 08 Apr 2025 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 08 Apr 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
मिल्कीपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मंगलवार को रानी बाजार में पीडीए महा पंचायत में शामिल होने जा रहे थे। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव और समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह मिंटू ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर उनका स्वागत किया।
दोपहर 12 बजे नगर पंचायत कुमारगंज के पिठला पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव आजाद सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। रानी बाजार में पीडीए महा पंचायत में शामिल होने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डाॅ. राममनोहर लोहिया की सोच हिंदी को प्राथमिकता देकर इस देश से अंग्रेजी को हटाने की थी। उस दिशा में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने काम किया। एक देश में एक इलेक्शन नहीं एक देश में एक प्रकार की एजुकेशन हो।
उन्होंने कहा कि लोक सेवा आयोग में पहले जो परीक्षाएं होती थीं। एसडीएम बनने की उसमें एक प्रश्नपत्र होता था। अंग्रेजी अनिवार्य थी। सारे विषयों में पास हों लेकिन अंग्रेजी में फेल तो फेल। मुलायम सिंह यादव को जब अवसर मिला तो उन्होंने अंग्रेजी समाप्त नहीं की, लेकिन अंग्रेजी की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के हिंदी माध्यम से पढ़ने वाले युवा एसडीएम बनने लगे। इस मौके पर रामसागर वर्मा, सुरेंद्र पाल, रामजी पाल, राम सतन कोरी, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विकास सिंह, आशीष यादव, अरविंद वर्मा व सुनील कोरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।