फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   NOC fee for building construction map reduced by 50 percent

Ayodhya News: भवन निर्माण के नक्शे की एनओसी का शुल्क 50 फीसदी घटाया

Mon, 26 Feb 2024 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
NOC fee for building construction map reduced by 50 percent
अयोध्या। नगर निगम क्षेत्र में भवन निर्माण के मानचित्र के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र का शुल्क अब 50 फीसदी घटा दिया गया है। घरेलू व व्यावसायिक दोनों ही श्रेणियों में यह राहत प्रदान की गई है। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। इससे घर और व्यावसायिक भवनों का निर्माण कराने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व की कार्रवाई की पुष्टि की गई। इसके बाद नक्शे की एनओसी की दर को कम किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। चर्चा के बाद कार्यकारिणी ने इसे 50 फीसदी घटाने पर सहमति प्रदान की। महापौर ने कहा कि इससे नगर निगम की आय में भले ही कमी आएगी लेकिन निगम क्षेत्र में भवन निर्माण कराने जा रहे लोगों को फायदा होगा। मानचित्र की एनओसी के लिए अब उन्हें काफी कम शुल्क जमा करना होगा। बैठक में कुछ अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य वरिष्ठ पार्षद अनुज दास ने बताया कि घरेलू भवन निर्माण के लिए नक्शे के एनओसी का शुल्क 50 फीसदी कम किया गया है। आवासीय और व्यावसायिक भवनों के लिए तीन हजार वर्ग फीट तक के लिए यही राहत दी गई है। इससे अधिक के क्षेत्र में भवन निर्माण कराने वालों को पहले की ही तरह शुल्क अदा करना होगा। बैठक में नगर निगम के उपसभापति जय नारायण सिंह, अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय, बागीश शुक्ल व लेखाधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी 252 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से देना होता है शुल्क

नगर निगम क्षेत्र में भवन निर्माण के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण से मानचित्र पास कराना होता है। इसके लिए नगर निगम अनापत्ति प्रमाण पत्र देता है। एनओसी का शुल्क नगर निगम में ही जमा होता है। नगर निगम 252 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से शुल्क लेता है। इसमें भवन निर्माण अनुज्ञा के लिए 20 रुपये, अंबार शुल्क 40 रुपये और सुदृढ़ीकरण शुल्क 192 रुपये प्रति वर्ग मीटर शामिल है। यह शुल्क पहले नक्शा पास कराते समय विकास शुल्क के रूप में अयोध्या विकास प्राधिकरण में जमा करना होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed