फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   No problem in contesting elections if supporters ask: Katiyar

समर्थक कहेंगे तो चुनाव लड़ने में कोई परेशानी नहीं : कटियार

Sun, 22 Feb 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 22 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
No problem in contesting elections if supporters ask: Katiyar
फोटो-07-इनायतनगर में पूर्व सांसद कटियार का स्वागत करते कार्यकर्ता- संवाद
मिल्कीपुर। फैजाबाद के पूर्व सांसद विनय कटियार के क्षेत्र भ्रमण ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। लोगों ने भ्रमण कार्यक्रम पर चुनाव के नजरिए से चर्चा भी शुरू कर दी है। पत्रकारों के सवालों पर पूर्व सांसद कटियार ने कहा कि समर्थकों के बीच जा रहा हूं। वह कहेंगे तो चुनाव लड़ने में कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन

बजरंग दल व हिंदू जागरण मंच के संस्थापक, फैजाबाद से दो बार लोकसभा सांसद व एक बार राज्यसभा सांसद रहे विनय कटियार रविवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर रहे। इस दौरान समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने उनका बारुन बाजार, कुचेरा बाजार, इनायतनगर, मिल्कीपुर, कुमारगंज, बहादुरगंज, अमानीगंज में स्वागत किया। इनायतनगर में स्वागत कार्यक्रम के दौरान चुनाव लड़ने के पत्रकारों के सवाल पर कहा कि अभी सामने 2027 का विधानसभा चुनाव है, फिर 2029 में लोकसभा का चुनाव है। पुराने समय के साथियों व कार्यकर्ताओं में बीच में जा रहा हूं, जैसी इन सबकी इच्छा होगी, यदि सब लोग कहेंगे तो चुनाव लड़ने में कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन


इस मौकेपर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा, राम सजीवन मिश्र, अरुण गुप्ता, चंद्रप्र काश मिश्र, जनार्दन मौर्य,वेदप्रकाश तिवारी, मुकेश मिश्र, बद्रीप्रसाद तिवारी, शिवकांत तिवारी, वीरेंद्र गुप्ता, बलराम तिवारी, सचिन गुप्ता, दुर्गेश मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed