फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   No action taken so far regarding school closures

Ayodhya News: स्कूलों में बंदी के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं

Wed, 14 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 14 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
No action taken so far regarding school closures
अयोध्या। पितृ विसर्जन के दिन जिले के 581 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई ठप रहने के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग की कार्रवाई अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) लालचंद्र ने संबंधित प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगने की बात कही थी। इसके बावजूद कार्रवाई की स्थिति सामने नहीं आई है। सवाल उठ रहा है कि विद्यालय बंद करने का अलग आदेश नहीं होने के बावजूद इतने बड़े पैमाने पर पढ़ाई बाधित होने पर विभाग ने अब तक क्या कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

रुदौली में करीब 220, तारुन में 168 और अमानीगंज में 193 परिषदीय विद्यालयों में उस दिन कक्षाएं नहीं चली थीं। इन तीन क्षेत्रों के आंकड़े ही कुल 581 विद्यालयों तक पहुंचते हैं। अन्य क्षेत्रों में भी विद्यालय बंद रहने की जानकारी सामने आई थी, जबकि कुछ विद्यालयों में नियमित पढ़ाई हुई।
विज्ञापन


अवकाश तालिका का दिया जा रहा हवाला
विद्यालय बंद रखने वाले शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की ओर से बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव की अवकाश तालिका का हवाला दिया जा रहा है। तालिका में पितृ विसर्जन का अवकाश शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए देय बताया गया था, लेकिन विद्यालय बंद रखने के संबंध में स्पष्ट निर्देश नहीं था। इसके बावजूद कई विद्यालयों में पढ़ाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब के बाद होगी कार्रवाई
बीएसए लालचंद्र ने शनिवार को कहा था कि विद्यालय बंद करने के संबंध में विभाग की ओर से कोई अलग आदेश जारी नहीं किया गया था। उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापकों से जवाब लेकर आगे की कार्रवाई करने की बात कही थी। सूत्रों के अनुसार, कुछ शिक्षक अवकाश तालिका का हवाला दे रहे हैं। वहीं, बीएसए का कहना है कि विद्यालयों की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। पढ़ाई कराने और विद्यालय बंद रहने की स्थिति स्पष्ट होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



विद्यालयों की स्थिति की जानकारी एकत्र कराई जा रही है। किन विद्यालयों में पढ़ाई हुई और कौन-कौन से विद्यालय बंद थे, इसकी संख्या सामने आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लालचंद्र, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed