{"_id":"69d281f180b8d3af980b94f5","slug":"new-bridge-eases-commute-for-a-population-of-15000-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1677922-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नए पुल से 15 हजार की आबादी की राह आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नए पुल से 15 हजार की आबादी की राह आसान
Sun, 05 Apr 2026 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
गौराघाट। बीकापुर तहसील क्षेत्र में नेवादा-बिबियापुर मार्ग पर तमसा नदी पर एक नए पुल का निर्माण शनिवार को भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया। इस परियोजना की अनुमानित लागत 11.30 करोड़ रुपये है, जिसमें से सरकार ने 5 करोड़ 65 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। पुल बनने के बाद क्षेत्र की करीब 15 हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने कार्य का शुभारंभ किया। यह पुल दो-लेन का होगा, जिसकी चौड़ाई 7.50 मीटर और लंबाई लगभग 80 मीटर होगी। इसका निर्माण वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। विधायक ने कहा कि इस पुल से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार में विशेष लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्रीय विकास को नया आयाम मिलेगा। यह पुल 20 गांवों के बीच आवागमन आसान बनाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 15,000 की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इससे पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और प्रभाव
वर्तमान में तमसा नदी पर एक संकरा और जर्जर पुल है, जिस पर बरसात में आवागमन जोखिम भरा होता था। नए पुल से यह समस्या दूर होगी। लोगों की यात्रा सुरक्षित व सुगम बनेगी। यह पुल नंदीग्राम भदरसा मार्ग को दर्शननगर-भरतकुंड मार्ग से जोड़ेगा। इससे आसपास के ग्रामीणों को भरतकुंड की परिक्रमा करने में भी सहूलियत होगी।