फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nepali girl will be reunited with her family after three years

Ayodhya News: तीन साल बाद परिजनों से मिलेगी नेपाली युवती

Wed, 18 Feb 2026 08:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 18 Feb 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
Nepali girl will be reunited with her family after three years
अयोध्या। पिछले करीब तीन साल से घर से लापता हुई एक नेपाली युवती अब फिर से परिजनों से मिल सकेगी। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी के प्रयास से नेपाल दूतावास ने परिजनों को खोज निकाला है। युवती की परिजनों से बात भी कराई है। जल्द ही युवती को उसके परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन




वर्ष 2023 में नेपाल के परसा जिले के मठिया टोला, परवानीपुर निवासी 22 वर्षीय एक युवती भटककर गोंडा आ गई थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी गोंडा के आदेश से उसे राजकीय महिला शरणालय अयोध्या भिजवाया गया। तभी से वह यहीं रह रही है। बीते दिनों बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने प्रधान मजिस्ट्रेट शिवांगी त्रिपाठी के साथ राजकीय महिला शरणालय का निरीक्षण किया तो यह मामला प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन




इसके बाद उन्होंने महिला के परिजनों की तलाश शुरू कराई। उन्होंने युवती के उपलब्ध विवरण के अनुसार नेपाल दूतावास से संपर्क किया। दूतावास ने नेपाल की एक संस्था को इसका जिम्मा सौंपा। संस्था से जुड़े लोगों ने कड़ी मशक्कत करके युवती के भाई व माता को खोजकर उसकी बात कराई। युवती ने परिजनों को पहचाना तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। युवती के परिजन भी उसे अपने साथ ले जाने को लालायित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीडब्लूसी के अध्यक्ष ने बताया कि युवती से संबंधित समस्त जांच प्राप्त हो गई है। इस समय वह लगभग 22 वर्ष की है। उसके पिता अब जीवित नहीं हैं। नेपाल दूतावास ने भी पत्र भेजकर आभार प्रकट किया है। उसके भाई व माता के साथ उसे जल्द नेपाल भेजने का अनुरोध किया है। प्रक्रिया पूर्ण करके उसे जल्द ही भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed