फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Need for further development in tourism sector: Ashwini

पर्यटन क्षेत्र में और विकास की जरूरत : अश्विनी

Sat, 04 May 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 04 May 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Need for further development in tourism sector: Ashwini
अवध विवि के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग में मौजूद  मुख्य अतिथि अश्विन कुमार पांडेय, उपाध्
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग में शुक्रवार को टूरिस्ट गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन हो गया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि एडीए उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार पांडेय ने कहा कि पर्यटन का अपना एक विशेष क्षेत्र है। इसमें कम लागत में व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि 2047 तक सांस्कृतिक एवं पर्यटन के क्षेत्र में अयोध्या को विश्व पटल पर स्थापित करना है। यहां पर्यटन के क्षेत्र में और विकास की आवश्यकता है। अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को बचाना आप सभी गाइड का कर्तव्य है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गाइड ही टूरिस्ट को एक अच्छा अनुभव दे सकते हैं। इसके लिए बौद्धिक-क्षमता विकसित करनी होगी ताकि टूरिस्ट को नई जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभागाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने 15 दिवसीय टूरिस्ट गाइड प्रोग्राम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. हिमांशु ने कहा कि विशेषज्ञों ने इस प्रशिक्षण में बहुआयामी विकास के बारे में बताया है। उन्होंने प्रशिक्षु टूरिस्ट गाइड से उम्मीद की है कि अयोध्या की शुचिता एवं पवित्रता को बनाए रखें। इसी क्रम में प्रशिक्षु टूरिस्ट गाइड मेहुल लखानी एवं राजू यादव ने भी अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ. आशीष पटेल, डॉ. आशुतोष पांडेय, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. रामजीत सिंह यादव, डॉ. रामजी सिंह, डॉ. रविंद्र भारद्वाज, डॉ. विवेक उपाध्याय, डॉ. सूरज सिंह व डॉ. महेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।



15 दिनों में 50 गाइड हुए प्रशिक्षित
विभागाध्यक्ष ने बताया कि इन 15 दिनों में रामनगरी के विभिन्न स्थलों से लेकर गाइड के कार्य करने के तौर-तरीके तक प्रशिक्षुओं को सिखाए गए हैं। इसके साथ ही मराठी, गुजराती और बांग्ला भाषा का प्रशिक्षण भी दिया गया है। इससे आने वाले दिनों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले ये गाइड रामनगरी के टूरिस्टों को बेहतर दर्शन करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed