{"_id":"6aee263040a549e2f204a2ec","slug":"naga-sadhu-of-hanumangarhi-passes-away-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-162627-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हनुमानगढ़ी के नागा साधु का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हनुमानगढ़ी के नागा साधु का निधन
Sat, 07 Nov 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। हनुमानगढ़ी सागरिया पट्टी के नागा साधु अभय दास का लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार को निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान लखनऊ में शुक्रवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन से हनुमानगढ़ी में शोक छा गया है।
अभय दास सागरिया पट्टी के उत्तराधिकारी महंत व अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत संजय दास के शिष्य थे। उनका अंतिम संस्कार सरयू तट पर शुक्रवार की शाम किया गया। हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेम दास, अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञानदास, निर्वाणी अनी अखाड़ा के अध्यक्ष मुरली दास, डॉ़ महेश दास, महंत हेमंत दास, मामा दास, राजेश पहलवान समेत अन्य संतों ने शेाक संवेदना व्यक्त की है। -संवाद