फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Municipal corporation will pass resolution in support of one nation-one election

Ayodhya News: एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन में नगर निगम पास करेगा प्रस्ताव

Sun, 30 Mar 2025 09:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will pass resolution in support of one nation-one election
अयोध्या। नगर निगम के पार्षदों की बैठक भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में हुई। इसमें विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में तीन निर्णय किए गए। तय हुआ कि एक राष्ट्र-एक चुनाव का नगर निगम में प्रस्ताव पास करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय का समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन




इसी कड़ी में प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ साल पूरे होने पर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाने पर सहमति बनी। इस अभियान में भाजपा संगठन के साथ सभी जनप्रतिनिधि व पार्षद अपनी सहभागिता देंगे। तीसरे निर्णय में सभी पार्षदों ने नगर निगम की कार्यकारिणी के उपसभापति और सदस्यों के नाम सर्वसम्मति से तय करने के लिए संगठन को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन



भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद की विचारधारा से देश का प्रत्येक नागरिक खुद को जोड़ कर देख रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने देश हित में कई निर्णय किए हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिला है। एक राष्ट्र- एक चुनाव की परिकल्पना को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को हर अपेक्षित सुविधा प्रदान की जा रही है। पर्यटन की दृष्टि से केंद्र व प्रदेश सरकार ने अयोध्या को योजनाओं की श्रृंखलाएं प्रदान की है। विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि यूपी में भय मुक्त परिवेश का निर्माण किया गया है। आज उत्तर प्रदेश निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।


महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की वजह से आम जनता में उत्साह का माहौल है। सरकार की उपलब्धियों को संगठन घर-घर पहुंचाने का काम कर रहा है। इस मौके पर भाजपा के सभी पार्षदों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed