फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Moeed Khan's son threatens to kill him, report filed

Ayodhya News: मोईद खान के बेटे ने दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 11 Mar 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 11 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Moeed Khan's son threatens to kill him, report filed
हनुमतनगर। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा कस्बे के सपा नेता मोईद खान के बेटे जहीर खान पर जान से मारने की धमकी देने का प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई भाजपा नेता मंजू निषाद की शिकायत पर की गई है। जहीर खान पर सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मंजू निषाद ने आरोप लगाया है कि जहीर खान ने उन्हें जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। आरोप लगाया है कि नुकसान की भरपाई न होने पर हत्या की धमकी दी गई है। जहीर खान पहले एक सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी रहा है। मंजू निषाद ने इस मामले की शिकायत प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद से की थी। मंत्री के निर्देश पर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि जहीर खान के विरुद्ध जान से मारने की धमकी का प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि यह मामला करीब पांच दिन पुराना है। पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed