{"_id":"6626b8321b8a4a01c6030bf6","slug":"mo-zafar-became-the-president-of-the-peoples-writers-association-ayodhya-news-c-97-1-lu11008-113170-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष बने मो. जफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष बने मो. जफर
Tue, 23 Apr 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जनवादी लेखक संघ, फैैजाबाद के सदस्यों की बैठक सिविल लाइन स्थित एक होटल मेें रविवार को हुई। सदस्यों ने हाल में आयोजित हुए कार्यक्रमों की समीक्षा व सांगठनिक विषयों पर चर्चा की। सचिव डाॅ. विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष के लिए उर्दू के आलोचक मो. जफर का नाम तय किया गया, वे अगले जिला सम्मेलन तक अंतरिम कार्यभार संभालेंगे।
बताया कि फैजाबाद की इकाई उत्तर प्रदेश में 26 सदस्यों के साथ दूसरी सबसे बड़ी इकाई है। संगठन के सदस्य अनिल अग्रवाल ने अपनी किस्सागोई की प्रस्तुति से सदस्यों को प्रभावित किया। बैठक में मौजूद कंचन जायसवाल, रामजी यादव बेदार, मुजम्मिल फिदा, इल्तिफात माहिर, मो. शफीक, राजीव श्रीवास्तव एडवोकेट, आरएन कबीर, मो. याकूब, रामदास यादव सरल ने अपनी नवीनतम रचनाओं का पाठ किया। अध्यक्षता कर रहे मो. जफर ने एक गजल का पाठ किया।