Ayodhya: रामलला के दर्शन करने आए बिहार के श्रद्धालु की नाबालिग बेटी से होटल में छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी
रामलला के दर्शन करने आए बिहार के श्रद्धालु की नाबालिग बेटी से होटल में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अयोध्या में बिहार के श्रद्धालु की बेटी से होटल में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने वीडियो बयान जारी करके बेटी के साथ छेड़छाड़ होने की बात कही। बताया कि वह बिहार के भोजपुर के रहने वाले हैं। 29 मई को परिवार के साथ रामलला के दर्शन को आए थे। यहां एक ई-रिक्शा चालक उन्हें अयोध्या कोतवाली के सप्त सागर कॉलोनी स्थित श्रीराम पैलेस होटल ले गया।
वहां एक दिन तो सब ठीक रहा। लेकिन, दूसरे दिन रात में वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ आराम कर रहे थे। बेटी बाथरूम गई तो होटल का कर्मचारी सौरभ गुप्ता उसके पीछे घुस गया। वह बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस पर बेटी चिल्लाई तब उसके पिता भागकर पहुंचे।
मामले का संज्ञान लेकर पुलिस जांच में जुटी
उन्हें देखकर सौरभ फरार हो गया। उसके बाद वह लोग बिना पुलिस को सूचना दिए वापस घर लौट गए। घर लौटने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो बयान जारी किया। इसका संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है। एसपी सिटी चक्रपाणी त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया से एक वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.