फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Milkipur got the gift of CNG online station

Ayodhya News: मिल्कीपुर को मिली सीएनजी के ऑनलाइन स्टेशन की सौगात

Fri, 23 May 2025 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Milkipur got the gift of CNG online station
मिल्कीपुर। अछोरा में ग्रीन गैस लिमिटेड के एमडी ने शुक्रवार को अयोध्या गैस वितरण क्षेत्र में पहले ऑनलाइन सीएनजी डोडो स्टेशन का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया। यह पहल अयोध्या में हरित और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यहां से अयोध्या और सुल्तानपुर के सीएनजी स्टेशनों को सीधे आपूर्ति की जा सकेगी। इसके लिए लखनऊ पर निर्भरता खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन



इस दौरान मुख्य अतिथि ग्रीन गैस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गिरिजा शंकर ने कहा कि अयोध्या न केवल आध्यात्मिक केंद्र है बल्कि अब ऊर्जा क्षेत्र में भी प्रगति की नई मिसाल कायम कर रहा है। फिलिंग स्टेशन की शुरुआत हरित ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक प्रेरक कदम है। इस प्लांट के खुल जाने से अयोध्या के आठ और सुल्तानपुर के दो सीएनजी स्टेशनों को आपूर्ति की जा सकेगी। अभी तक लखनऊ से आपूर्ति होती थी।
विज्ञापन


निदेशक (वाणिज्य) आर बेहरा ने कहा कि ऑनलाइन डोडो स्टेशन के खुल जाने से ग्राहकों को रीयल-टाइम सेवाएं अधिक पारदर्शिता और बेहतर सुविधा के साथ मिलेंगी। जीजीएल की यह पहल उसकी ग्राहक केंद्रित सोच को दर्शाता है। यह अयोध्या और आसपास के जिलों को स्मार्ट, स्वच्छ और ऊर्जा सक्षम शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक मार्केटिंग प्रवीण सिंह ने किया। इस मौके पर अवध कुमार सिंह, पूर्व आईएएस आरके सिंह, विक्रम सिंह, गौरव सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संजय सिंह, विकास चौहान, सूरज व राहुल सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed