फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Milkipur By Election Voting BJP Experiment Focuses on Every Single Vote News in Hindi

Milkipur By Election: भाजपा ने पहली बार किया ये प्रयोग, एक-एक वोट का किया जतन; संघ ने भी संभाली कमान

Wed, 05 Feb 2025 12:48 PM IST
शाहरुख खान डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, अयोध्या
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Feb 2025 12:48 PM IST
सार

मिल्कीपुर उप चुनाव में पूरे विधानसभा क्षेत्र में 35-40 हजार ऐसे वोटर थे, जिनके लिए भाजपा ने नया प्रयोग किया। भाजपा ने ये प्रयोग पहली बार किया है।

विज्ञापन
Milkipur By Election Voting BJP Experiment Focuses on Every Single Vote News in Hindi
मतदाताओं की लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उप चुनाव में परदेसी वोटरों के एक-एक वोट का जतन किया गया है। पूरे विधानसभा में 35-40 हजार परदेसी वोटरों का अनुमान है। इनमें विद्यार्थी, नौकरीपेशा तथा व्यवसाय करने वाले शामिल हैं। 
विज्ञापन


गुजरात, नई दिल्ली, लुधियाना, गुजरात के साथ ही अन्य शहरों में रह रहे इन वोटरों को बुलाया गया है। भाजपा की ओर से पहली बार किए गए इस प्रकार के प्रयोग में एक-एक वोटर का हिसाब भी रखा जा रहा है। दरअसल परदेसी वोटरों पर भाजपा की निगाहें हैं। 
विज्ञापन


इसके लिए पूरी रणनीति बनाकर वोटरों को ट्रैक करने का जिम्मा सौंपा गया है। संघ ने भी कमान संभाली। शीर्ष नेतृत्व की ओर से आनुषांगिक संगठनों की तीन बैठकें ली गईं। भाजपा के अलावा विहिप, विद्यार्थी परिषद, पूर्व सैनिक कल्याण परिषद व अन्य को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रणनीतिकार ने बताया कि पहली बार इस प्रकार का प्रयोग किया गया है। यदि इसमें से 50 फीसदी वोट भी पड़ जाते हैं तो यह भाजपा के लिए फायदे की बात होगी। अब तक इन वोटों की चिंता नहीं रहती थी। इस वजह से बहुत सारे लोगों के वोट नहीं पड़ पाते थे।

एक रणनीतिकार ने बताया कि मतदाताओं के बीच यह संदेश भी देने की कोशिश की जा रही है कि इस एक सीट से सरकार बनना या बिगड़ना नहीं है, लेकिन ढाई साल के लिए भाजपा का विधायक चुन लिया जाता है तो क्षेत्र में विकास को धार मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क की दिशा में प्रगति होगी। यदि विपक्ष का प्रत्याशी विधायक बन जाता है तो इन सब बातों की गारंटी नहीं है।

 

प्रधान-पूर्व प्रधान को साथ लाने की रणनीति
भाजपा की ओर से प्रत्येक गांव में प्रधान-पूर्व प्रधान को साथ लाने का प्रयास किया गया। एक पदाधिकारी ने बताया कि प्रधान व पूर्व प्रधान साथ मिलकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। 

 

अल्पसंख्यक बूथों को भी जीतने की कोशिश
भाजपा की ओर से अल्पसंख्यक गांवों में भी वोट लेने की भरपूर कोशिश की गई है। इसके तहत मतदाताओं को सरकारी योजनाओं के फायदे गिनाए गए हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि भाजपा शासन में किस प्रकार अल्पसंख्यकों को लाभ पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed