फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Medical college gets 13 PG seats

Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज को मिलीं पीजी की 13 सीटें

Tue, 30 Dec 2025 09:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 30 Dec 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Medical college gets 13 PG seats
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज को नए साल का तोहफा मिला है। कॉलेज से की गई प्रथम अपील स्वीकार करते हुए नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने चार विभागों में पीजी की 13 सीटें आवंटित की हैं। इससे रोगियों के बेहतर इलाज में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज ने इस वर्ष जनरल सर्जरी में पांच, स्त्री एवं प्रसूति विभाग और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में तीन-तीन व एनेस्थीसिया विभाग में पीजी की दो सीटों के लिए आवेदन किया था। एनएमसी की ओर से 13 नवंबर को जारी आदेश में कॉलेज को एक भी सीट नहीं मिली। इसके पीछे सर्जरी विभाग में अपर्याप्त संकाय सदस्य, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग व एनेस्थीसिया में प्रोफेसर न होने और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में संकाय सदस्यों की कमी का हवाला दिया गया था।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने 27 नवंबर को इस आदेश को चुनौती देते हुए प्रथम अपील की थी। एनएमसी के चेयरमैन डॉ. अभिजीत चंद्रकांत सेठ, एम्स दिल्ली के डॉ. डीके शर्मा व डॉ. गंगाधर की टीम ने मामले की सुनवाई की। इसके बाद सभी सीटों को हरी झंडी दे दी गई है। काॅलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि पीजी की 13 और सीटें मिलने से मेडिकल कॉलेज की साख बढ़ी है। इससे विशेषज्ञों की कमी दूर करने में सहूलियत होगी। साथ ही मरीजों के इलाज में लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed