फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mayor Meets Family of Septic Tank Accident Victim, Expresses Condolences

Ayodhya News: सेप्टिक टैंक हादसे के पीड़ित परिवार से मिले महापौर, जताया शोक

Fri, 24 Apr 2026 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 24 Apr 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Mayor Meets Family of Septic Tank Accident Victim, Expresses Condolences
अयोध्या। सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के रिसाव से हुई दर्दनाक घटना के बाद महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। महापौर शुक्रवार को मृतक गौरव सोनी के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद महापौर चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में घायल श्रमिक आदर्श राजभर से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर घायल के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

महापौर ने इस दौरान पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उनके साथ पार्षद प्रतिनिधि अमित गुप्त, अजय पांडे, भाजपा नेता अवधेश अग्रहरि और केशव बिगुलर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ, जिसमें एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed