{"_id":"6a08812cdf20fa7802032228","slug":"massive-fire-breaks-out-in-moving-truck-in-darshan-nagar-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1740272-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दर्शन नगर में चलती ट्रक में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दर्शन नगर में चलती ट्रक में लगी भीषण आग
Sat, 16 May 2026 08:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 16 May 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
र्शन नगर इलाके में ट्रक में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी।
पूरा बाजार। दर्शन नगर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक चलती ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। हादसा 132/264 केवी विद्युत सब-स्टेशन के सामने हुआ, जहां समय रहते स्थानीय लोगों और बिजली विभाग कर्मचारियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
अंबेडकर नगर से अयोध्या की ओर आ रही एक ट्रक में दोपहर करीब तीन बजे अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते ट्रक में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। चालक और खलासी किसी तरह ट्रक से बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई। चालक ने आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और दर्शन नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया।