फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Martyr Lieutenant Shashank was given a farewell with military honors

Ayodhya News: सैन्य सम्मान के साथ शहीद लेफ्टिनेंट शशांक को दी गई विदाई

Sat, 24 May 2025 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 24 May 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Martyr Lieutenant Shashank was given a farewell with military honors
अयोध्या। शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार पवित्र सरयू के जमथरा घाट पर किया गया। मुखाग्नि पिता जंग बहादुर तिवारी ने दी। सेना के अधिकारियों ने जमथरा घाट पर श्रद्धांजलि देते हुए सलामी दी।
विज्ञापन

इससे पहले शहीद के आवास से सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। रास्ते भर तिरंगा के साथ लोग नारे लगाते चल रहे थे। इसमें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव व अमित सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व मंत्री पवन पांडेय, पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन




लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी सिक्किम में ड्यूटी पर थे। बृहस्पतिवार को उनके दो साथी नदी में फिसल कर गिर गए। अपने साथी जवानों को बचाने के लिए उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने अपने दोनों साथियों को तो बचा लिया लेकिन सिर में चोट लगने से तैर न पाने की वजह से 800 मीटर दूर तक बह गए। यहां से जवानों ने अभियान चलाकर शव को बरामद किया। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से अयोध्या लाकर डोगरा रेजिमेंट सेंटर में रखा गया था। अंतिम यात्रा के लिए उनके पिता के अमेरिका से आने का इंतजार किया जा रहा था। शनिवार को उनके आने पर अंतिम यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से शहीद की मां के खाते में 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि डीएम की ओर से ट्रांसफर किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इस संबंध में प्रमाणपत्र सौंपा। ज्ञात हो कि शुक्रवार को अयोध्या के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना जताते हुए अनुग्रह राशि का एलान किया था।




सपा नेता पारसनाथ यादव, पवन पांडेय व आनंद सेन यादव, कांग्रेस नेता चेत नारायण सिंह, सुनील कृष्ण गौतम, राजेंद्र प्रताप सिंह, अनिल तिवारी, अशोक कनौजिया, बसंत मिश्रा आदि ने शहीद को श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed