फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   married women sought the boon of enduring marital bliss

Ayodhya News: निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

Tue, 15 Sep 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 15 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
married women sought the boon of enduring marital bliss
पूजन करतीं महिलाएं।
अयोध्या। हरतालिका तीज पर सोमवार को रामनगरी में आस्था और सुहाग के पर्व का उल्लास देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की। घरों से लेकर मंदिरों तक विशेष पूजन-अनुष्ठान हुए। महिलाओं ने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ तीज का व्रत पूरा किया।
विज्ञापन

सुबह स्नान-ध्यान के बाद महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया। नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ मंदिर, बड़ी देवकाली मंदिर में महिलाओं ने पूजन-अभिषेक किया। दिनभर बिना अन्न-जल के रहकर व्रत रखा। शाम को पूजन के बाद महिलाओं ने शिव-पार्वती की आराधना की और सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मांगा। व्रती महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीत भी गाए और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। मान्यता है कि हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसी आस्था के साथ महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा की।
विज्ञापन


चुटकी देवी मंदिर में सजी झांकी
साकेत महाविद्यालय के सामने स्थित चुटकी देवी मंदिर में हरतालिका तीज पर विशेष आयोजन हुआ। सुबह षोडशोपचार पूजन किया गया। दोपहर में हवन और पूर्णाहुति हुई। शाम को मंदिर में फूल बंगला झांकी सजाई गई। रात में महाआरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उदासीन आश्रम के महंत डॉ. भरत दास ने चुटकी देवी का पूजन कर आरती उतारी। आयोजक वीरेश श्रीवास्तव ने बताया कि पर्व पर पूरे दिन धार्मिक आयोजन हुए। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed