{"_id":"6adcf2b0852d57e8ff04d74a","slug":"markets-decked-up-for-karwa-chauth-traders-hopeful-of-the-festival-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-161701-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: करवा चौथ के लिए सज गए बाजार, कारोबारियों को त्योहार से आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: करवा चौथ के लिए सज गए बाजार, कारोबारियों को त्योहार से आस
Sat, 24 Oct 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
15- चौक बाजार में शनिवार को करवा चौथ का सामान खरीदती महिला - संवाद
अयोध्या। करवा चौथ को लेकर शहर के बाजार सज गए हैं। 29 अक्तूबर को पड़ने वाले पर्व के मद्देनजर दुकानों पर शृंगार और पूजन सामग्री के सामान सजा दिए गए हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब उन्हें त्योहार नजदीक आने के साथ ही खरीदारी बढ़ने और कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।
बाजार में त्योहार से जुड़ी वस्तुओं की दुकानें ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार हैं। दुकानदारों ने अलग-अलग बजट के सामान उपलब्ध कराए हैं, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकें। कारोबारियों का कहना है कि पर्व में अभी पांच दिन शेष हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में बाजार में चहल-पहल बढ़ने की उम्मीद है।
करवा चौथ की खरीदारी में जरूरी सामान
पूजन सामग्री: पूजा की थाली, करवा, छलनी और जल का लोटा।
पूजा के लिए: रोली, अक्षत, कलावा, सिंदूर, दीपक, रुई की बत्ती, धूप, कपूर, व्रत कथा की पुस्तक, फूल और मिठाई।
शृंगार सामग्री: बिंदी, चूड़ियां, मेहंदी और अन्य शृंगार के सामान।
इनसेट: दुकानदारों को कारोबार बढ़ने की उम्मीद
चौक बाजार के दुकानदार सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि करवा चौथ को लेकर दुकान पर जरूरी सामान सजा दिया गया है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए सामान के कई विकल्प रखे गए हैं। पर्व नजदीक आने के साथ ही खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
चौक बाजार के दुकानदार आशुतोष ने बताया कि करवा चौथ को लेकर बाजार में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकें, इसके लिए विभिन्न प्रकार के सामान उपलब्ध कराए गए हैं। उम्मीद है कि त्योहार से पहले बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और कारोबार अच्छा रहेगा।