फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Maniram Das got the title of Kesari in the international wrestling competition

Ayodhya News: अंतरराष्ट्रीय दंगल में मनीराम दास को मिला केसरी का खिताब

Tue, 17 Feb 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 17 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Maniram Das got the title of Kesari in the international wrestling competition
फोटो- 26- आगागंज टिकरी स्थित काली माता स्थान पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के
तारुन। आगागंज टिकरी के काली चौरा पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दंगल का मंगलवार को समापन किया गया। दूसरे दिन अयोध्या के पहलवान बाबा मनीराम दास सबसे ज्यादा मुकाबला जीतकर दंगल केसरी बने।
विज्ञापन

मंगलवार को उन्नाव के सुलखान पहलवान ने झांसी के विजय पहलवान को हराया। बाबा मनीराम दास ने सोनू पहलवान को पराजित किया। मिर्जापुर के धर्मेंद्र चौहान व अंबेडकरनगर के जीशान के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। झांसी के दिलीप पहलवान को बाॅबी मिश्र ने पराजित किया। बागपत के मोहसिन पहलवान व विशाल यादव के बीच हुए कड़े मुकाबले में विशाल यादव विजयी रहे।
विज्ञापन



जम्मू के भूरा ने नेपाल के लकी थापा को व हरिद्वार के मंशा पहलवान को मध्य प्रदेश के अब्दुल्लाह पहलवान ने हराया। उन्नाव के विश्वजीत ने हरियाणा के मोनू को हराया। मो. कैफ अकबरपुर व कामरान के बीच का मुकाबला बराबरी पर रहा। हरिद्वार के राजा ने एमपी के काली पहलवान को व मुबारकपुर के जुगनू ने आलापुर के शोएब को चित्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुबारक के कलीम व उस्मान, अलनपुर के मो. अहमद व अमीनपुर के आदिल शाह के बीच का मुकाबला बराबरी पर रहा। बुलंदशहर के राॅकी पहलवान ने पंजाब के गब्बर को धोबी पछाड़ दांव में चित्त किया। एक अन्य मुकाबले में बाबा मनीराम दास ने मेरठ के मोनू पहलवान को निकाल दांव से हराया।

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि कुश्ती भारतीय मिट्टी, शक्ति और परंपरा का प्रतीक है, जो ''''मल्ल युद्ध'''' के प्राचीन इतिहास को जीवंत रखता है। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, आयोजक राकेश सिंह, राम उजागिर यादव, महेंद्र प्रताप पांडेय, दिव्यांशु सिंह, आशु सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो- 26- आगागंज टिकरी स्थित काली माता स्थान पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के

फोटो- 26- आगागंज टिकरी स्थित काली माता स्थान पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के

फोटो- 26- आगागंज टिकरी स्थित काली माता स्थान पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के

फोटो- 26- आगागंज टिकरी स्थित काली माता स्थान पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed