फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Maneka Gandhi overwhelmed after seeing new Ayodhya while Deputy CM Keshav Maurya also reached Ramnagari

रामोत्सव: नई अयोध्या को देख अभिभूत हुईं मेनका गांधी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी पहुंचे रामनगरी

Sat, 20 Jan 2024 08:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 08:17 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी रामनगरी पहुंची तो नई अयोध्या को देखकर अभिभूत हो गईं। वहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी रामनगरी पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Maneka Gandhi overwhelmed after seeing new Ayodhya while Deputy CM Keshav Maurya also reached Ramnagari
पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य अयोध्या पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। 22 जनवरी को इसमें श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसको लेकर देशभर में उल्लास है। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनने के लिए विशिष्ट अतिथियों का आगमन शुरू हो चुका है। साथ ही नेता भी पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और यूपी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रामनगरी पहुंचे।

विज्ञापन

नई अयोध्या देख अभिभूत हुईं मेनका गांधी

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी शनिवार को अयोध्या पंहुचीं। वह यहां के बदले परिवेश को देखकर अभिभूत हो गईं। उनका काफिला रामनगरी के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरा। धर्म पथ की भव्यता के साथ लता मंगेशकर चौक के सौंदर्य को भी उन्होंने निहारा। राम जन्मभूमि पथ के सामने से गुजरते समय मंदिर के प्रवेश द्वार की भव्यता को देखा। उनका काफिला थोड़़ी देर के लिए यहां जाम में फंस गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने जयश्रीराम के नारों से उनका अभिवादन किया।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव मौर्य पंहुचे

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शनिवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। वह प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक अब यहीं पर प्रवास करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तैयारियों का निरीक्षण और समीक्षा बैठक करके वापस लौट गए हैं। सीएम योगी के रविवार को फिर अयोध्या आने की संभावना है। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह यहीं पर डेरा डाले हुए हैं। कई अन्य मंत्री रविवार को आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed