{"_id":"6b05e16c7aeb3504c90d5fc6","slug":"makhauda-dham-for-the-84-kosi-parikrama-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-163806-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 84 कोसी परिक्रमा के लिए 200 से अधिक संतों का जत्था मखौड़ा धाम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 84 कोसी परिक्रमा के लिए 200 से अधिक संतों का जत्था मखौड़ा धाम रवाना
Wed, 25 Nov 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। चित्रकूट के महंत गोविंद दास के नेतृत्व में 200 से अधिक साधु-संतों का जत्था मंगलवार को 84 कोसी परिक्रमा के लिए मखौड़ा धाम रवाना हुआ। दोपहर तीन बजे वैद्य जी के मंदिर से महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और महंत राजेंद्र दास ने भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। इससे पहले संतों ने हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन किया।
परिक्रमा के संयोजक महंत गोविंद दास ने बताया कि यात्रा मखौड़ा धाम से शुरू होगी। संत विभिन्न पड़ावों से होते हुए 14 दिसंबर को मखौड़ा धाम लौटेंगे। यात्रा के दौरान रामरेखा आश्रम, हनुमान बाग, श्रृंगी ऋषि आश्रम, महादेव घाट, सूर्यकुंड, जन्मेजय कुंड, अमानीगंज, रानीमऊ हनुमान मंदिर और नरहरि आश्रम सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पड़ाव होगा।
15 दिसंबर को संतों का जत्था पुनः अयोध्या पहुंचेगा, जहां वैद्य जी के मंदिर में यात्रा का समापन होगा। महंत राजेंद्र दास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संत इस धार्मिक यात्रा में शामिल हुए हैं।