{"_id":"6aa6f3d00fa495d43b0f4af4","slug":"household-goods-and-cash-were-burnt-in-the-fire-ayodhya-news-c-97-1-ayo1032-158618-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आग से घर में रखा सामान और नकदी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आग से घर में रखा सामान और नकदी जली
Mon, 14 Sep 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
तारुन/बीकापुर। सहसीपुर मजरे चौहान गांव में रविवार भोर भानु प्रताप चौहान के घर में अचानक आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घर में रखे 22 हजार रुपये भी जल गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
लपटें देखकर परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकजुट हुए और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर दमकल टीम भी पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक फर्नीचर, कपड़े, अनाज और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था। लपटों की चपेट में आने से पड़ोसी जगदंबा चौहान के घर का भी कुछ हिस्सा जल गया। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के प्रतिनिधि भगवान बक्श सिंह ने पीड़ित परिवार को राशन व कपड़े उपलब्ध कराए और तहसील प्रशासन को सूचना देकर शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
साल्हीपुर में भी भारी नुकसान
बीकापुर तहसील क्षेत्र की नई बस्ती साल्हीपुर में शुक्रवार रात करीब दो बजे राममिलन के दो छप्परों में आग लग गई। हादसे में ई-रिक्शा, बर्तन, अनाज, बिस्तर और चारपाई समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। परिजन हादसे के समय घर में सो रहे थे, लेकिन समय रहते बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर बीकापुर फायर दस्ता पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। विधायक अभय सिंह की पहल पर उनके पिता भगवान बक्श सिंह ने रविवार को पीड़ित परिवार को राशन, कपड़े और नकद सहायता दी।