{"_id":"68e3f720550018252b0d25f4","slug":"local-potters-diyas-will-be-given-preference-during-deepotsav-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-136278-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दीपोत्सव में स्थानीय कुम्हारों के दीयों को मिलेगी तरजीह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दीपोत्सव में स्थानीय कुम्हारों के दीयों को मिलेगी तरजीह
Mon, 06 Oct 2025 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 06 Oct 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशन में सोमवार को दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में इस वर्ष के दीपोत्सव में उपयोग किए जाने वाले दीयों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की तरफ से बताया गया कि जनपद के विभिन्न गांवों में कुम्हारों की ओर से लाखों दीयों का निर्माण किया जा रहा है। ग्राम रानोपाली के सूचित प्रजापति को छह लाख, जयसिंहपुर के बृजकिशोर को चार लाख और नगरिया की पिंकीं को एक लाख दीयों की आपूर्ति का आदेश मिला है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि कि दीपोत्सव में अयोध्या एवं आस-पास निर्मित दीयों को ही प्राथमिकता से खरीदा जाए। बैठक में संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीएन सिंह, धीरज श्रीवास्तव, गुड़ विकास निरीक्षक उमाकांत गुप्ता, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश दूबे आदि मौजूद रहे।