{"_id":"69cfd10a4ff9df239f0b05d1","slug":"life-threatening-attack-on-youth-over-old-enmity-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-146447-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला
Fri, 03 Apr 2026 08:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 03 Apr 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
भेलसर/अयोध्या। कोतवाली रुदौली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार, ग्राम फिरोजपुर मख्दूमी निवासी तेजभान सिंह के पुत्र सत्यम सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे घर से चौराहे की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में बारात घर के पास पहले से घात लगाए बैठे रामतेज यादव, रंजीत यादव और शुभम यादव ने पुरानी रंजिश के चलते सत्यम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों के साथ लोहे की रॉड से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार हमले में युवक का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है।