फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Let the punishment for theft be meted out, but defaming Sanatan is unacceptable

Ayodhya News: सनातन को बदनाम करना स्वीकार नहीं

Sat, 27 Jun 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 27 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Let the punishment for theft be meted out, but defaming Sanatan is unacceptable
श्री म​णिराम दास छावनी में नृत्यगोपालदास महाराज के 88वां जन्मोत्सव के समापन पर आयोजित संत समागम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के 88वें जन्मोत्सव पर शनिवार को मणिराम दास की छावनी में आयोजित संत सम्मेलन में जहां उनके दीर्घायु जीवन और सनातन धर्म के प्रति योगदान का गुणगान किया गया, वहीं राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण भी प्रमुखता से गूंजा। देशभर से आए धर्माचार्यों ने एक स्वर में कहा कि यदि किसी ने अपराध किया है तो उसे कानून के अनुसार दंड मिलना चाहिए, लेकिन इस घटना के बहाने सनातन धर्म और हिंदू धार्मिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को जिस प्रकार प्रचारित किया गया, उसमें मीडिया के एक वर्ग की भूमिका सुपारी किलर जैसी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद देश में हिंदुत्व की बढ़ती स्वीकार्यता और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए अयोध्या को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। इस घटना के बहाने पूरे सनातन समाज को कठघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। उनका कहना था कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद जब केंद्र सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया, उसी दौरान दो अन्य ट्रस्टों ने भी राम मंदिर और स्वर्णालय निर्माण के नाम पर बड़ी मात्रा में सोना एकत्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि उस मामले की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिस तरह राम मंदिर प्रकरण को राष्ट्रीय स्तर पर उछाला गया, वैसा रवैया अन्य मामलों में नहीं दिखा। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू धर्माचार्य और हिंदू धार्मिक संस्थान लगातार सॉफ्ट टारगेट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

महंत धर्मदेव दास ने कहा कि चंदा चोरी क्या, त्रेतायुग में माता सीता का भी हरण हुआ था। इसलिए किसी एक घटना के आधार पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं किया जाना चाहिए। सम्मेलन का संचालन महंत डॉ. रामानंद दास ने किया, जबकि श्री मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने सभी संतों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। महंत महेंद्र दास एवं भाजपा नेता आकाश मणि त्रिपाठी ने संत-धर्माचार्यों का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed