फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lest the rations be snatched away, lest the bulldozer roll in... fear looms large

Ayodhya News: छिन न जाए राशन, चल न जाए बुलडोजर...सता रहा डर

Tue, 26 May 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 26 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Lest the rations be snatched away, lest the bulldozer roll in... fear looms large
चंद्रशेखर वार्ड में मकान गणना करते प्रगणक।
विशाल तिवारी
विज्ञापन

अयोध्या। जनगणना-2027 के पहले चरण में चल रही मकान गणना में प्रगणकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में हर 20 से 30 घरों में करीब पांच घर बंद मिल रहे हैं। वहीं, कई लोग सही जानकारी देने से बच रहे हैं। लोगों को राशन बंद होने, हाउस टैक्स बढ़ने और मकान पर बुलडोजर चलने का डर सता रहा है।



प्रगणक बंद मिल रहे घरों में 20 जून तक दोबारा संपर्क कर मकान गणना करेंगे। एक प्रगणक प्रतिदिन औसतन 40 से 50 घरों का सर्वे कर रहा है। जिले में कुल 4,434 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) बनाए गए हैं। इसके लिए 4,884 प्रगणक और 838 सुपरवाइजर मकान गणना कार्य में लगे हैं। तहसील सदर, मिल्कीपुर, रुदौली, सोहावल और बीकापुर के अलावा नगर निगम व नगर पंचायत क्षेत्रों में मकान गणना जारी है। सुपरवाइजर अरविंद कुमार के अनुसार, बड़ी संख्या में लोगों को यह डर है कि मकान का पूरा विवरण दर्ज होने के बाद टैक्स बढ़ सकता है। इसी वजह से कई लोग सवालों का जवाब नहीं देते या अधूरी जानकारी देते हैं। टीम से बार बार सवाल-जवाब करने लगते हैं। कर्मचारियों को पहले लोगों को समझाना पड़ता है। कई जगहों पर लोगों के मकान के कागज नहीं है। ऐसे में उन्हें भय है कि कहीं उनका मकान अवैध घोषित कर उस पर बुल्डोजर न चला दिया जाए।
विज्ञापन








केस-1



मुस्लिम बहुल इलाके में जानकारी देने से हिचकिचाते लोग



शहर के चंद्रशेखर वार्ड में सर्वे के दौरान प्रगणकों को अलग तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा। मुस्लिम बहुल इलाके में कई परिवार जानकारी देने से हिचकिचाते हैं। सुपरवाइजर वरुण ने बताया कि कुछ लोगों ने आशंका जताई कि अगर घर और सुविधाओं का पूरा विवरण दर्ज हो गया तो मिलने वाला राशन बंद हो सकता है। कई परिवारों के पास वाहन, टीवी और अन्य सुविधाएं हैं, लेकिन वे सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले रहे हैं। इसी डर से कई लोग सही जानकारी देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








केस-2



दरवाजा बंद कर लेते हैं लोग



प्रगणक आनंद गुप्ता ने बताया कि कई इलाकों में लोग प्रगणक को देखकर दरवाजा बंद कर लेते हैं। कुछ लोग साफ कहते हैं कि वे कोई जानकारी नहीं देना चाहते। वहीं, कई मकान लगातार बंद मिल रहे हैं। ऐसे घरों को लॉक हाउस के रूप में दर्ज किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि कई परिवारों को यह डर भी है कि मकान का रिकॉर्ड बनने के बाद अवैध निर्माण चिह्नित कर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed