फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lawyers marched to the Ram Janmabhoomi police station over the case of theft of offerings

Ayodhya News: चढ़ावा चोरी मामले में अधिवक्ताओं ने किया राम जन्मभूमि थाने तक मार्च

Thu, 02 Jul 2026 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 02 Jul 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Lawyers marched to the Ram Janmabhoomi police station over the case of theft of offerings
श्रीराम जन्मभूमि थाने में चंपत राय के ​खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने बार के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को राम जन्मभूमि थाने तक मार्च किया। अधिवक्ता संघ ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित अन्य पदाधिकारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने वकीलों को रोकने का प्रयास किया लेकिन बाद में उनकी तहरीर स्वीकार कर ली गई।
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार सुबह वकीलों की बैठक हुई। इसमें थाना राम जन्मभूमि में रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। हजारों की संख्या में वकील पैदल ही थाने की ओर निकले। पुलिस ने आयुक्त आवास और प्रेस क्लब के पास बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वकील पुलिस सुरक्षा तोड़कर आगे बढ़ गए। पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि और सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया पर वकील थाने की ओर बढ़ते रहे। सिविल लाइंस पुलिस चौकी के पास भारी पुलिस बल ने उन्हें रोका। थाना राम जन्मभूमि के प्रभारी सुमित श्रीवास्तव को मौके पर बुलाकर अधिवक्ता संघ की तहरीर प्राप्त की गई। उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद अधिवक्ताओं का आक्रोश शांत हुआ। अधिवक्ता संघ की कमेटी के सदस्यों ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की, जिस पर उन्हें जन सुनवाई की पीली पर्ची क्रम संख्या 376 दी गई।
विज्ञापन



ट्रस्ट पदाधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

अधिवक्ता संघ के महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल की ओर से दी गई तहरीर में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा और गोपाल राव सहित अन्य दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है। तहरीर में कहा गया है कि चंपत राय और अनिल मिश्रा चंदा, दान और धन गणना के प्रमुख रहे हैं। गोपाल राव पर बिना किसी पद के ट्रस्ट के सभी कार्यों में हस्तक्षेप करने का आरोप है। उन पर चोरी के रुपये से भरी बोरी अज्ञात स्थान पर ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। संघ का मानना है कि चंदा और दान की चोरी में इनकी भूमिका स्पष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिवक्ताओं की भावनाएं आहत

तहरीर में यह भी कहा गया है कि अधिवक्ता संघ के हजारों सदस्यों ने राम मंदिर निर्माण आंदोलन में भाग लिया था। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए धन दान भी दिया है। श्रीराम और उनके मंदिर से उनकी आस्था और निष्ठा पुरानी है। श्रद्धालुओं की रकम की चोरी से संघ और उसके सदस्यों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed