फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lavkush's under-construction building found in 'Blue Zone'; ADA to complete inquiry by August 14

Ayodhya News: ब्लू जोन में मिला लवकुश का निर्माणाधीन भवन, 14 अगस्त तक जांच पूरी करेगा एडीए

Wed, 05 Aug 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 05 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Lavkush's under-construction building found in 'Blue Zone'; ADA to complete inquiry by August 14
19- लवकुश का निर्माणाधीन भवन - संवाद
अयोध्या। राममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन भवन की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के नियोजन विभाग ने अपनी रिपोर्ट में भवन को महायोजना-2031 के तहत पीएसबी (ब्लू जोन) क्षेत्र में स्थित बताया है। अब मामले की अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी। तब तक अभियंत्रण विभाग और प्रवर्तन दल की रिपोर्ट भी प्राधिकरण को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

अभियंत्रण विभाग निर्माण की वैधता, स्वीकृत मानचित्र, भवन उपविधियों के अनुपालन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच करेगा। वहीं, प्रवर्तन दल मौके पर वास्तविक निर्माण की स्थिति और नियमों के पालन का परीक्षण करेगा। दोनों विभागों की रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा कि निर्माण विकास प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप है या नहीं।
विज्ञापन

एडीए सचिव राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नियोजन विभाग की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अभियंत्रण विभाग और प्रवर्तन दल से भी रिपोर्ट मांगी गई है। सभी रिपोर्ट मिलने के बाद 14 अगस्त को मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह निर्माणाधीन जी+1 भवन बनबीरपुर (सहादतगंज) में लगभग 1,024 वर्गफुट क्षेत्रफल में लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर बनाया जा रहा है। मानचित्र स्वीकृत न होने के कारण प्राधिकरण पहले ही नोटिस जारी कर चुका है। इसके बाद संबंधित पक्ष ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए, जिनका परीक्षण किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, यदि अभियंत्रण विभाग और प्रवर्तन दल की रिपोर्ट में भी नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो प्राधिकरण भवन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई, जिसमें सीलिंग की कार्रवाई भी शामिल हो सकती है, पर विचार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed