फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lakshmi Narayan was worshipped on the banks of Saryu river, a procession was taken out

Ayodhya News: सरयू तट पर लक्ष्मीनारायण का हुआ अभिषेक, निकली शोभायात्रा

Mon, 10 Mar 2025 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi Narayan was worshipped on the banks of Saryu river, a procession was taken out
अयोध्या। रामकोट स्थित श्रीपीठम सरयू निकुंज मंदिर में सोमवार से ब्रह्मोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। रंगभरी एकादशी पर शुरू हुए उत्सव को लेकर मंदिर से सरयू तट तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान लक्ष्मीनारायण की चल प्रतिमा को पालकी पर सवार कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया गया, भक्त झूमते नजर आए। मंदिर के पीठाधीश जगद्गुरु रघुनाथ देशिक के पावन सानिध्य में निकली शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सरयू तट पहुंची। जहां भगवान के विग्रह का सरयू जल व अन्य द्रव्यों से अभिषेक किया गया। देर शाम मंदिर में रंगभरी बधाई का आयोजन हुआ। भगवान के ब्रह्मोत्सव को समर्पित भजनों के गीत प्रस्तुत किए गए। जगद्गुरु रत्नेश प्रपन्नाचार्य ने बताया कि भक्त विभिन्न पर्वों पर अपने आराध्य को शामिल करना नहीं भूलते। भगवान के वार्षिकोत्सव को ब्रह्मोत्सव के रूप में मनाए जाने की परंपरा है। शोभायात्रा व भगवान का अभिषेक आराध्य के प्रति आस्था व समर्पण व्यक्त करने का माध्यम होता है। शोभायात्रा में आचार्य विनोद रोकड़िया, कथा प्रवाचक पद्मेश सहित बड़ी संख्या में विभिन्न प्रांतों से आए भक्तगण शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed