फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kanyadan (gift of daughter) is the best donation of human life

Ayodhya News: कन्यादान मानव जीवन का सर्वोत्तम दान

Sat, 01 Mar 2025 09:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 01 Mar 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Kanyadan (gift of daughter) is the best donation of human life
पूरा बाजार। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पूरा, तारून, मया और नगर निगम अयोध्या के 151 जोड़ों का विवाह हुआ। मुख्य अतिथि गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने कहा कि कन्यादान मानव जीवन का सर्वोत्तम दान है।
विज्ञापन

सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस योजना के माध्यम से उन परिवारों को मदद मिल रही है जो धन के अभाव में अपनी पुत्रियों का कन्यादान नहीं कर पा रहे थे। विधायक ने सरकार की दो दर्जन से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से मिलने वाली 51 हजार की आर्थिक सहायता में 10 हजार रुपये का सामान, 35 हजार रुपये नवविवाहित के खातों में और छह हजार रुपये खर्च के रूप में दिए जाते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर विकासखंड अधिकारी पूरा अनुराग सिंह, प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, मंडल प्रभारी दिनेश मिश्रा, मोनू सिंह, सुनील सिंह मुन्ना, जिला पंचायत सदस्य देवता पटेल, शोभाराम वर्मा, मंडल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, एडीओ समाज कल्याण विवेक सिंह सहित अन्य की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed