{"_id":"68864355e38994b1ea069cb4","slug":"juvenile-delinquent-escapes-from-medical-college-two-home-guards-named-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-132681-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज से भागा किशोर अपचारी, दो होमगार्ड नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज से भागा किशोर अपचारी, दो होमगार्ड नामजद
Sun, 27 Jul 2025 08:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 27 Jul 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। बाल संप्रेक्षण गृह में दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध एक बाल अपचारी 26 जुलाई की भोर में इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज दर्शननगर से भाग निकला। संप्रेक्षण गृह के केयर टेकर ने अपचारी की सुरक्षा में तैनात दो होमगार्डों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
दर्ज एफआईआर में कैंट थाना क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि वह बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक का कार्यभार देख रहे थे। सुल्तानपुर में दुष्कर्म, एससी-एसटी आदि मामले में आरोपी एक बाल अपचारी 30 अप्रैल से निरुद्ध था। 24 जुलाई की शाम 06:50 बजे उसकी तबियत खराब होने व उल्टी होने पर उसे राजकीय श्रीराम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया।
उसकी सुरक्षा में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक होमगार्ड राम मंगल गुप्ता और राम सूरत चौरसिया की ड्यूटी लगाई गई थी। इस बीच 26 जुलाई की सुबह लगभग 03:50 बजे अपचारी शौचालय जाने के लिए निकला और सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। रेलवे स्टेशन, रोडवेज समेत अन्य स्थानों पर उसकी तलाश कराई गई, लेकिन कहीं पर पता नहीं चला। बताया कि होमगार्डों की लापरवाही से वह भागने में सफल रहा, इसलिए उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाना आवश्यक है। प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि होमगार्डों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच और किशोरी अपचारी की तलाश कराई जा रही है।