फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ji Ram Ji Yojana is a transformative initiative for rural India: Lallu

जी राम जी योजना ग्रामीण भारत के लिए परिवर्तनकारी पहल : लल्लू

Sun, 25 Jan 2026 08:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Ji Ram Ji Yojana is a transformative initiative for rural India: Lallu
15- रुदौली के बारी गांव में आयोजित किसान व श्रमिक चौपाल में मौजूद पूर्व सांसद लल्लू सिंह- भाजपा
अयोध्या। रुदौली के बारी गांव में आयोजित किसान व श्रमिक चौपाल में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने केंद्र सरकार की विकसित भारत जी राम जी योजना की खूबियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि यह योजना अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लागू की गई है। इसके सकारात्मक परिणाम अब ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई दे रहे हैं। जी राम जी योजना ग्रामीण भारत के लिए एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा कि इस योजना के तहत पहले मनरेगा में मिलने वाले 100 दिनों के रोजगार को बढ़ा कर 125 दिनों का गारंटी युक्त रोजगार कर दिया गया है। इससे ग्रामीण श्रमिकों की आय में वृद्धि हुई है और उन्हें आर्थिक सुरक्षा भी प्राप्त हुई है। अब श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान एक सप्ताह के भीतर किया जा रहा है। यदि किसी कारण से भुगतान 15 दिनों से अधिक विलंबित होता है तो श्रमिकों को 0.05 प्रतिशत ब्याज सहित अतिरिक्त मजदूरी देने का प्रावधान है। इससे श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है और व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने बताया कि जी राम जी योजना के लिए रिकॉर्ड बजट का आवंटन किया गया है। चौपाल में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिवगोविंद पांडेय, मंडल अध्यक्ष भारत लाल रावत, प्रधान प्रतिनिधि लालजीत सिंह, विजय शंकर शुक्ल, पवन कोरी, मृत्युंजय त्रिपाठी, सुमन पासवान, आशा शर्मा, रेनू रावत, विजय चौहान, सुनील शर्मा, शिवशंकर लोधी, रामकेवल लोधी, श्याम बहादुर सिंह, महेश यादव व राजू रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed