{"_id":"65e614ffadfc176031083227","slug":"jan-aushadhi-centers-will-open-on-committees-cheap-medicines-will-be-available-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-111024-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: समितियों पर खुलेंगे जन औषधि केंद्र, मिलेंगी सस्ती दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: समितियों पर खुलेंगे जन औषधि केंद्र, मिलेंगी सस्ती दवाएं
Tue, 05 Mar 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
तारुन। ग्रामीणों को सस्ती दर पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए साधन सहकारी समितियों पर अब जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए सहकारिता विभाग से समितियों का चयन प्रकिया में है। पहले चरण में बीकापुर समिति को चिह्नित किया गया है।
शासन की ओर से समितियों की आर्थिक दशा सुधारने व समितियों पर लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सहकार से समृद्धि की थीम पर हो रहे कार्य के तहत अब सरकारी समितियों को बहुउद्देशीय समिति वी-पैक्स नाम दिया गया है। समितियां अब तक कृषि संबंधी कार्य कर रही थीं और खाद, बीज की बिक्री तक ही सीमित थीं। अब यहां जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। दूसरे चरण में तारुन ब्लॉक में साधन सहकारी समिति नेतवारी, चरावा, हैदरगंज, गरौली, यादवपुर पर भी सुविधा लागू होगी।
अपर जिला सहकारी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जन औषधि केंद्र खोलने के लिए समितियों का चयन किया जा रहा है। सभी समिति के सचिवों को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में बी-फार्मा डिग्रीधारक युवकों से संपर्क कर योजना के बारे में बताकर पंजीकरण कराएं।