{"_id":"667c9a6988a1f0a1c20dff94","slug":"interviews-for-26-subjects-will-be-held-from-july-8-to-14-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-115574-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आठ से 14 जुलाई तक होंगे 26 विषयों के साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आठ से 14 जुलाई तक होंगे 26 विषयों के साक्षात्कार
Thu, 27 Jun 2024 04:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2023-24 के पीएचडी प्रवेश परीक्षा के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तारीख घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय परिसर में 26 विषयों के साक्षात्कार आठ से 14 जुलाई तक होंगे।
पीएचडी प्रवेश समन्वयक प्रो़ फारुख जमाल ने बताया कि परिसर के मूल्यांकन भवन में सुबह 10 से लेकर शाम पांच बजे तक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराया जाएगा। पीएचडी अध्यादेश-2022 के अधीन ऐसे अभ्यर्थी, जिन्हें पीएचडी प्रवेश परीक्षा से औपबंधित छूट दी गई थी, उन्हें भी साक्षात्कार में डाॅक्यूमेंट के साथ उपस्थित होना होगा। इसके बिना उन्हें साक्षात्कार में शामिल नहीं किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डाॅ़ विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है। अभ्यर्थी साइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन तिथियों पर होंगे विषयवार साक्षात्कार
आठ जुलाई- बायोकमेस्ट्री, माइक्रोबायोलाजी, एन्वायरमेंटल साइंस, फिजिक्स एंड इलेक्ट्राॅनिक्स, मैथमेटिक्स विषय
नौ जुलाई - जीव विज्ञान, बाॅटनी, कमेस्ट्री, फिजिक्स, मैथ एंड स्टैटिक्स, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विषय
10 जुलाई- इकोनाॅमिक्स एंड रूरल डेवलपमेंट, हिस्ट्री कल्चर एंड आर्कियोलॉजी, इकोनामिक्स, अंग्रेजी विषय
11 जुलाई - मध्य इतिहास, मिलिट्री साइंस, साइकोलाॅजी, संस्कृत, उर्दू
12 जुलाई- जियोग्राफी, पॉलिटिकल साइंस एवं प्राचीन इतिहास
13 जुलाई - समाजशास्त्र, काॅमर्स
14 जुलाई - हिंदी