{"_id":"6a3d610e99784a8b3b02483e","slug":"increased-interest-in-admissions-at-awadh-university-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1799841-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अवध विवि में दाखिला के लिए बढ़ा रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अवध विवि में दाखिला के लिए बढ़ा रुझान
Thu, 25 Jun 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों का उत्साह उल्लेखनीय रहा है। कई कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव के अनुसार स्नातक स्तर पर बीए में 191 और बीबीए में 190, बीसीए-185, बीएससी-168, बीकॉम-138, बीफार्मा-141 आवेदन मिले हैं। स्नातकोत्तर में एलएलएम के लिए 226, एमएड-199, एमपीएड-164, एमबीए-120 व एमसीए-67 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रवेश विश्वविद्यालय के नियमानुसार होगा। यह सीयूईटी (स्नातक/स्नातकोत्तर), जेईई (मुख्य) जैसी प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर होगा। एकेटीयू परामर्श और विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा अथवा मेरिट भी प्रवेश प्रक्रिया का हिस्सा हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rmlau.ac.in और समर्थ प्रवेश पोर्टल rmlauadm.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कई नए कोर्स शुरू
उद्योगों की बढ़ती मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय ने इस सत्र से कई नवीन पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें बीएससी (कृषि), बीटेक (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), बीटेक (डेटा विज्ञान) प्रमुख हैं। एकीकृत एमटेक, एकीकृत एमसीए और एमफार्मा (फार्मास्यूटिक्स) भी नए विकल्पों में शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को उन्नत ज्ञान और उद्योगोन्मुख कौशल प्रदान करना है।