फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   In some places, BLOs waited for applicants, while in others, new voters turned out in large numbers

Ayodhya News: कहीं आवेदकों का इंतजार करते रहे बीएलओ, कहीं उमड़े नए मतदाता

Sat, 24 Oct 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 24 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
In some places, BLOs waited for applicants, while in others, new voters turned out in large numbers
17 -इनायतनगर बूथ पर मौजूद बीएलओ। -संवाद
अयोध्या। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर शिविर लगाकर नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम संशोधन और विलोपन के लिए आवेदन लिए गए। कई बूथों पर नए मतदाताओं की संख्या कम रही, तो कुछ स्थानों पर युवाओं ने उत्साह दिखाया। मिल्कीपुर में बूथों पर मतदाताओं के नहीं पहुंचने पर बीएलओ को घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने पड़े। अभियान के दौरान पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और विवरण दुरुस्त कराने के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन


साखो पारा में कम पहुंचे आवेदक, सिडहिर में 33 आवेदन

रानीबाजार/हनुमतनगर। साखो पारा के प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ पर फॉर्म छह और आठ का एक-एक आवेदन मिला, जबकि फॉर्म सात का कोई आवेदन नहीं आया। बीएलओ गीता रानी और लेखपाल मौजूद रहे। सिडहिर नरसिंहपुर में फॉर्म छह के 19, फॉर्म सात के सात और फॉर्म आठ के सात आवेदन मिले। सरियावा के रानी बाजार स्थित जूनियर हाईस्कूल में फॉर्म छह के नौ, फॉर्म सात का एक और फॉर्म आठ के तीन आवेदन आए।
विज्ञापन


हनुमत नगर के रामपुर सरधा के बूथ संख्या 328 पर छह और बूथ संख्या 329 पर 10 नए मतदाता नाम दर्ज कराने पहुंचे। कंपोजिट विद्यालय अकवारा के बूथ संख्या 317 पर 10 और बूथ संख्या 318 पर पांच नए मतदाता पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल्कीपुर में 25 युवाओं के भरे फॉर्म

मिल्कीपुर। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के 443 मतदेय स्थलों पर बीएलओ मौजूद रहे। इनायतनगर के बूथ संख्या 263, 264 और 265 पर 25 युवाओं के फॉर्म छह भरे गए। इनमें 12 महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं। बीएलओ कमलेश कुमारी, पूनम मौर्य और कुसुम कुमारी ने बताया कि बूथों पर लोग नहीं पहुंच रहे हैं, इसलिए घर-घर जाकर आवेदन भरवाने पड़ रहे हैं।

दिल्ली का पता होने के कारण नहीं जमा हुआ आवेदन

महबूबगंज/जाना बाजार। भिटौरा के बूथ संख्या 423 पर छह फॉर्म भरे गए। बूथ संख्या 424 और 425 पर बीएलओ नहीं मिले। भैरीपुर के बूथ संख्या 412 और 413 पर तीन-तीन आवेदन आए। शेरवाघाट के बूथ संख्या 415 पर पांच और बूथ संख्या 414 पर 13 फॉर्म भरे गए।

राकेश सिंह और हेमलता ने नाम नहीं जुड़ने की शिकायत की। बीएलओ पुरुषोत्तम ने बताया कि उनके आधार कार्ड पर दिल्ली का पता होने के कारण आवेदन जमा नहीं हुआ। हैदरगंज क्षेत्र के इमिलिया, हैदरगंज, जाना बाजार, पछियाना, खपराडीह और चरावां समेत कई मतदान केंद्रों पर बीएलओ और राजस्व कर्मी पुनरीक्षण अभियान में जुटे रहे। नायब तहसीलदार बीकापुर रामखेलावन ने केंद्रों का निरीक्षण किया।


छह बूथों पर चला अभियान

पूराबाजार। बच्चू लाल इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 399 से 404 तक छह मतदेय स्थलों पर बीएलओ मौजूद रहे। पहली बार मतदान के योग्य हुए युवाओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म छह भरवाए गए। बीएलओ ने लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed