{"_id":"6877c99a197279c023019d36","slug":"hurt-by-not-getting-the-loan-amount-of-rs-3-lakh-the-young-man-committed-suicide-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-132070-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: उधारी के तीन लाख न मिलने से आहत युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: उधारी के तीन लाख न मिलने से आहत युवक ने की आत्महत्या
Wed, 16 Jul 2025 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 16 Jul 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। महराजगंज थाना क्षेत्र के भदौली निवासी भोला गुप्ता (35) ने उधारी के तीन लाख रुपये वापस न मिलने से आहत होकर मंगलवार की देर रात आत्महत्या कर ली। उनका शव कोतवाली अयोध्या के दर्शननगर ट्राॅमा सेंटर के सामने स्थित माधव गेस्ट हाउस में मिला है। उन्होंने सुसाइड नोट में आशापुर स्थित विनायक गेस्ट हाउस के मालिक को जिम्मेदार ठहराया है।
पुलिस के अनुसार भोला गुप्ता होमस्टे में ब्रोकर का काम करते थे। वह ग्राहक लाकर होमस्टे व गेस्ट हाउस में ठहराते थे। इसके एवज में वह संचालकों से सुविधा शुल्क लेते थे। पिछले काफी समय से वह यह कार्य कर रहे थे। मंगलवार शाम वह घर से निकले और वापस नहीं आए। दर्शननगर के माधव गेस्ट हाउस के एक कमरे में ठहर गए। देर रात लगभग 01:30 बजे उन्होंने अपने भाई बड़ेलाल को फोन करके जहर खाने की जानकारी दी।
इसके बाद परिजन पुलिस लेकर गेस्ट हाउस पहुंचे। रात लगभग 02:30 बजे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव के पास ही एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि लगभग साल भर पहले उन्होंने किसी कार्य के लिए विनायक गेस्ट हाउस के मालिक शिवकुमार मौर्या को चार लाख रुपया उधार दिया था। इसमें से उन्होंने सिर्फ एक लाख रुपये ही लौटाया है, शेष रुपयों के लिए टालमटोल कर रहे हैं। इससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक जगन्नाथ मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मृतक के भाई ने सुसाइड नोट के आधार पर शिवकुमार मौर्या के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। केस दर्ज करवाकर कार्रवाई की जा रही है।