{"_id":"69c010c844348ed8a600970d","slug":"homage-paid-to-babu-shivdayal-singh-chaurasia-the-pioneer-of-the-lok-adalat-the-community-gathers-for-the-birth-anniversary-fortnight-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-145599-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: लोक अदालत के जनक बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया को किया नमन, जयंती पखवाड़ा में जुटा समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: लोक अदालत के जनक बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया को किया नमन, जयंती पखवाड़ा में जुटा समाज
Sun, 22 Mar 2026 09:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
चौरसिया समाज में मौजूद समाज के लोग।
अयोध्या। विकासखंड मिल्कीपुर के सारी अजयनगर चौराहे पर रविवार को चौरसिया समाज की ओर से लोक अदालत के जनक बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती पखवाड़ा व समाज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और समाज के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया ने वंचित और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके प्रयासों के चलते ही उन्हें काका कालेलकर आयोग का सदस्य बनाया गया, जहां उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक चौरसिया और डॉ. सूर्या चौरसिया ने भी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता सुधीर चौरसिया, संयोजक लाल चन्द्र चौरसिया, डॉ. रवि कुमार चौरसिया और रितेश चौरसिया अंगद सहित अन्य वक्ताओं ने समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद चौरसिया ने की, जबकि संचालन संतोष कुमार गुप्ता ने किया।
इस मौके पर सत्य नारायण चौरसिया, महेंद्र चौरसिया, बंसराज चौरसिया, आशीष चौरसिया, श्याम कुमार नाग, राधेश्याम चौरसिया, संजय चौरसिया, दुर्गेश चौरसिया, अंकित चौरसिया, आशुतोष चौरसिया (आशू) सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद चौरसिया ने की, जबकि संचालन संतोष कुमार गुप्ता ने किया।
इस मौके पर सत्य नारायण चौरसिया, महेंद्र चौरसिया, बंसराज चौरसिया, आशीष चौरसिया, श्याम कुमार नाग, राधेश्याम चौरसिया, संजय चौरसिया, दुर्गेश चौरसिया, अंकित चौरसिया, आशुतोष चौरसिया (आशू) सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन