{"_id":"6a4808d0832b5463dc0cbd38","slug":"holding-saryu-water-in-hand-a-pledge-was-taken-to-have-the-ram-janmabhoomi-nyas-dissolved-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-153134-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सरयू जल हाथ में लेकर राम जन्मभूमि न्यास भंग कराने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सरयू जल हाथ में लेकर राम जन्मभूमि न्यास भंग कराने का लिया संकल्प
Sat, 04 Jul 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। हिंदू महासभा ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को भंग कराने का संकल्प लिया है। संगठन ने न्यास पर चोरी, गबन, भूमि खरीद में कमीशनबाजी और हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय के नेतृत्व में अयोध्या के सरयू तट पर साधु-संतों और पदाधिकारियों ने सरयू जल हाथ में लेकर संघर्ष का बिगुल फूंका। पांडेय शीघ्र ही दिल्ली प्रस्थान करेंगे। वहां वह सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मिलकर न्यास को भंग करवाने की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे।
पांडेय ने कहा कि एक कारसेवक के नाते, मेरा दायित्व है कि राम मंदिर में हुई अनियमितताओं के अपराधियों को दंड दिलवाऊं। उन्होंने सड़क से लेकर न्यायालय तक संघर्ष करने का संकल्प लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष राम लोचन शरण शास्त्री राजन बाबा ने चेतावनी दी कि यदि न्यास शीघ्र भंग नहीं होता तो हिंदू महासभा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।कल्प लेने वालों में अनंत शास्त्री, आलोक मिश्रा, अवनीश शास्त्री, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)