फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Heavy rain and storm caused the death of an old man due to a tree falling on him

Ayodhya News: तेज आंधी के साथ हुई बारिश पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत

Sat, 05 Oct 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 05 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain and storm caused the death of an old man due to a tree falling on him
हैदरगंज थाना क्षेत्र के माझा सोनौरा छेदी का पुरवा में गिरा पेड़। -संवाद
सुल्तानपुर से सटे जिले के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश, शहर में हुई सिर्फ बूंदाबांदी अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अयोध्या। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। यह अलग बात रही कि इसका प्रभाव सिर्फ सुल्तानपुर से सटे कुछ इलाकों तक सिमटा रहा। इसी का नतीजा रहा कि हैदरगंज थाना क्षेत्र में आंधी-बारिश के दौरान पेड़ गिरने से इसकी चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गई। इस दौरान शहर के भी कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई और धूप रहने के बावजूद वातावरण में नमी रही। इससे गर्मी से कुछ निजात मिली।
चौरे बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बीकापुर तहसील अंतर्गत हैदरगंज थाना क्षेत्र के माझा सोनौरा छेदी का पुरवा निवासी 62 वर्षीय राम मुंदर यादव शुक्रवार को दोपहर में भोजन करने के बाद घर के पास बाग में स्थित नलकूप के पास आकर बैठ गए। तभी अचानक दोपहर करीब दो बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

तेज हवा के झोंके में एक आम का पेड़ अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आने से राम मुंदर की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। कुछ देर बाद परिजन जब नलकूप के पास गए तो राम मुंदर पेड़ के नीचे दबे मिले। ग्राम प्रधान श्रवण शर्मा ने सूचना तहसील प्रशासन और हैदरगंज थाने में दी। मौके पर पहुंची हैदरगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर तक मौसम गर्म बना रहा। दोपहर दो बजे के बाद शहरी क्षेत्र में अचानक आसमान में बादल घिर आए। इसके बाद कभी धूप-कभी छांव के बीच वातावरण में काफी नमी हो गई। इसे देखकर लोगों में चर्चा शुरू हुई कि लगता है कि कहीं आसपास बारिश हुई है। इस बीच दोपहर तीन बजे के बाद शहर के कई इलाकों में थोड़ी देर के लिए बूंदाबांदी हुई। इस दौरान धूप होने के बावजूद हवा के झोंके शीतलता का अहसास कराते रहे।



कल से चार दिनों तक फिर बारिश के बन रहे आसार
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को आंधी और बारिश का अलर्ट था। इसका केंद्र जौनपुर रहा लेकिन प्रभाव सुल्तानपुर और इससे सटे अयोध्या के कुछ इलाकों पर देखने को मिला। प्रो. मिश्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। ऐसे में छह से 10 अक्तूबर तक पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed